
. सिविल सेवा परीक्षा की तयारी के लिए आपको एक परफेक्ट रणनीति की जरुरत होती है। सामान्यतः इस परीक्षा की तैयारी करने वाले को हम दो भागो में विभाजित कर सकते है
१- वे लोग जिन्हे लगभग दो या तीन साल बाद एग्जाम देना है
२- वे लोग जिन्हे नेक्स्ट ईयर ही एग्जाम देना है

दोनों प्रकार के लोगों के लिए अलग अलग रणनीति होती है
हम पहले उन लोगों कीबात करते है जिन्हे तीन साल बाद एग्जाम देना है। ऐसे लोगों को सबसे पहले स्टैटिक पोरशन पर काम करना चाहिए। इसमें निम्नलिखित विषय को शामिल किया जाता है –
१-इतिहास
२-भूगोल
३-संविधान
४-अर्थव्यवस्था
५-सामन्य विज्ञानं
यदि आप अपनी तैयारी आरम्भ कर रहे है तो सबसे पहले आपको इन विषय पर अच्छी पकड़ बनानी होगी। अब हम इन विषय पर विस्तार से बात करते है –
इतिहास –
इस विषय पर आपको अच्छा काम करना है क्योंकि यह pre and main दोनों के लिए महत्व रखता है। लेकिन इसमें जो सवाल आते है उनमे अब राजनितिक इतिहास न के बराबर आता है means अब राजाओं से सवाल नहीं पूछे जाते इस विषय मुख्यतः कला एवं संस्कृति से सवाल आतें है। इसके लिए आप पढ़ सकते है-
a- क्लास 6 से 12 तक की ncert
b-क्लास 11 and 12 की चित्रकला की बुक्स
c-विपिन चंद्र
d नितिन सिंघानिया
e-रामशरण शर्मा
भूगोल –
इसका भी अच्छा महत्व है ,इस विषय को आप तीन भाग में विभाजित करके पढ़े
-विश्व का भूगोल
-भारत का भूगोल
-पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
इस विषय में आजकल जो प्रश्न आ रहे है उनमे पर्यावरण का अधिक भाग है। एक और जरुरी बात आपको भारत एवं विश्व के एटलस का बहुत डीप नॉलेज होना चाहिए। इसके लिए आप पढ़ सकते है –
a-क्लास 6 से 12 तक की ncert
b-ऑक्सफ़ोर्ड स्टूडेंट एटलस
c सविन्द्र सिंह
d माज़िद हुसैन
सविंधान एवं राजव्यवस्था —
वर्तमान समय में इस विषय को करंट अफेयर्स के साथ जोड़कर अधिक पूछा जा रहा है। ये काफी रुचिकर सब्जेक्ट है यदि इसे रटने के स्थान पर समझा जाए तो। इसके लिए पढ़ना चाहिए –
a-क्लास 6 से 12 तक की ncert
b -कानून प्रकाशन का बेयर एक्ट
c -एम लक्ष्मीकान्त
अर्थव्यवस्था —
इस विषय को सावधानी के साथ पढ़ना है यंहा आपको पूरा इकोनॉमिक्स पड़ने की जरुरत नहीं मेरे विचार से आपको निम्नलिखित टॉपिक की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए –
A -राष्ट्रीय आय
b -गरीबी व् बेरोज़गारी
c -मौद्रिक नीति
d -राजकोषीय नीति
e -विदेश व्यापर नीति
f -सरकार की विभिन्न योजनाएं (इन सभी टॉपिक को आप अलग स्रोत से कवर करें)
इनके अलावा प्रत्येक वर्ष आने वाला आर्थिक सर्वेक्षण भी आपको अच्छे से समझना है।
सामान्य विज्ञानं —
इसके लिए आपको क्लास ६ to १० की ncert पढ़ना चाहिए।
वास्तव में वर्तमान समय में अधिकांश प्रश्न प्रौद्योगिकी से आ रहे है जैसे –
1 -रक्षा प्रौद्योगिकी
2 -स्पेस प्रौद्योगिकी
3 -नैनो प्रौद्योगिकी
4 -चिकित्सा प्रोद्योगिकी etc
एक बात हमेशा ध्यान रखिये यदि एग्जाम तीन साल बाद देना है तो करंट अफेयर्स को लेकर जरा भी पैनिक होने की जरुरत नहीं ,आप करंट अफ़ैयर्स तब पढ़े जब आपको एक साल बाद एग्जाम देना हो. आपका स्टैटिक भाग ऐसा हो की इससे फैक्ट या कॉसेप्ट जो पूछा जाए गलत न हो।
अब बात करते है उन लोगो की जिन्हे नेक्स्ट ईयर एग्जाम देना है ,तो आप ऊपर बताए गए स्टैटिक के साथ एक साल का करंट पढ़े। इसके लिए घंटो अखबार पढ़ने की जरुरत नहीं आप कोई अच्छी मैगज़ीन व् दिल्ली की किसी अच्छी कोचिंग की मासिक पत्रिका को फॉलो करे।
फ्रेंड्स मेने यंहा एग्जाम के चरणों के बारे में कुछ नहीं लिखा क्योंकि में समझता हु कि ये आप इसकी अच्छी जानकारी रखते है।

One reply on “सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?”
अभी भी है क्या ऐसा?
LikeLike